जयपुर, अगस्त 18 -- राजस्थान में शहरी निकाय चुनावों की आचार संहिता लगने से पहले राज्य सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। कार्मिक विभाग ने सोमवार देर रात 26 IAS और 53 RAS अफसरों के तबादले किए। इसके साथ ही 14 ट्रेनी IAS अफसरों को अलग-अलग जिलों में जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय में ओएसडी के पद पर पोस्टिंग दी गई है। तबादला आदेशों में सभी RAS अफसरों को तत्काल नई जगह जॉइन करने के निर्देश दिए गए हैं। राज्य निर्वाचन आयोग ने एक ही जगह पर तीन साल या उससे अधिक समय से तैनात अफसरों को हटाने के निर्देश दिए थे। इसी के तहत सरकार ने यह फेरबदल किया है। इससे पहले पिछले सप्ताह भी कई RAS अफसरों के तबादले किए गए थे। निकाय चुनावों की आचार संहिता आज या कल लगने की संभावना है।विकास प्राधिकरणों में भी बदले अधिकारी सरकार ने कई विकास प्राधिकरणों और नगर निकायों म...