राजस्थान में 25 जुलाई को सिरोही-जालौर में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट
जयपुर, जुलाई 24 -- राजस्थान में मानसून एक बार फिर पूरी तरह सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार 25 जुलाई को प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश का दौर जारी रहेगा। पश्चिमी और दक्षिणी राजस्थान में बारिश की गतिविधियां सबसे ज्यादा प्रभावी रहने की संभावना है। मौसम केंद्र जयपुर ने सिरोही और जालौर जिलों के लिए भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जबकि शेष सभी जिलों में येलो अलर्ट घोषित किया गया है। विभाग ने लोगों से मौसम को देखते हुए सतर्क रहने और आवश्यक होने पर ही यात्रा करने की सलाह दी है।लो-प्रेशर सिस्टम से बढ़ी मानसून की ताकत मौसम केंद्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि दक्षिण-पूर्वी राजस्थान के ऊपर बना चक्रवाती परिसंचरण (साइक्लोनिक सर्कुलेशन) अब और मजबूत होकर कम दबाव के क्षेत्र (लो-प्रेशर सिस्टम) में बदल गया है। इसके साथ ही ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.