नई दिल्ली, सितम्बर 25 -- अगर आप राजस्थान में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं और पढ़ाई-लिखाई की मजबूरी की वजह से अक्सर पीछे रह जाते थे तो आपके लिए एक बेहद राहत भरी खबर है। राज्य सरकार ने सफाई कर्मचारियों के हजारों पदों पर निकाली गई भर्ती में आवेदन की अंतिम तारीख आगे बढ़ा दी है। स्वायत्त शासन विभाग की नई सूचना के मुताबिक, अब इच्छुक उम्मीदवार 13 अक्टूबर 2026 तक अपना ऑनलाइन फॉर्म जमा कर सकते हैं। इस भर्ती प्रक्रिया की शुरुआत 15 अगस्त 2026 से हुई थी। जो लोग किसी वजह से अब तक फॉर्म नहीं भर सके थे, उनके पास अब एक और मौका है। सबसे खास बात यह है कि इस पूरी भर्ती में न तो कोई लिखित परीक्षा ली जाएगी और न ही कोई इंटरव्यू होगा। उम्मीदवारों का चयन सीधे लॉटरी सिस्टम के जरिए किया जाएगा।बिना किसी पढ़ाई के सरकारी नौकरी का मौका आमतौर पर सरकारी नौकरियों में ...