राजस्थान में 23-24 सितंबर को निकलेगी पंचायत चुनाव की लॉटरी
नई दिल्ली, सितम्बर 17 -- राजस्थान में पंचायत चुनाव को लेकर लंबे समय से चल रहा इंतजार अब खत्म होने की ओर है। पंचायतीराज संस्थाओं में आरक्षण की लॉटरी की नई तारीखें तय कर दी गई हैं। प्रधान, पंचायत समिति सदस्य और जिला परिषद सदस्य के आरक्षण की लॉटरी 23 सितंबर को होगी, जबकि पंच और सरपंच के आरक्षण की लॉटरी 24 सितंबर को उपखंड स्तर पर निकाली जाएगी। इसके साथ ही ग्रामीण राजस्थान में चुनावी हलचल तेज होने के आसार हैं।दो बार टल चुकी थी लॉटरी पंचायत चुनाव की आरक्षण लॉटरी पहले भी दो बार स्थगित हो चुकी है। पहले प्रधान, पंचायत समिति सदस्य और जिला परिषद सदस्य के आरक्षण की लॉटरी 17 सितंबर तथा पंच-सरपंच की लॉटरी 18 सितंबर को प्रस्तावित थी। लेकिन 15 सितंबर को इसे स्थगित कर दिया गया था। उस समय शहरी निकायों के प्रमुखों के चुनाव को इसकी वजह बताया गया था। इससे पहल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.