राजस्थान में 2 दिन बाद चक्रवाती तूफान 'अर्नब' बदलेगा मौसम, 18 जिलों में बरसेंगे बादल
नई दिल्ली, अक्टूबर 27 -- राजस्थान में अक्टूबर के आखिरी दिनों में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। दिन में तेज धूप और 38 डिग्री के करीब पहुंच रहे तापमान के बीच अब बारिश और तेज हवाओं का दौर शुरू होने की संभावना है। बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवाती तूफान 'अर्नब' का असर राजस्थान तक पहुंच सकता है। इसके चलते प्रदेश के कई हिस्सों में बादल छाने, मेघगर्जन और हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है। मौसम में इस बदलाव से दिन और रात के तापमान में भी गिरावट देखने को मिल सकती है। मौसम विभाग ने 29 और 30 अक्टूबर को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। खास बात यह है कि 29 अक्टूबर को जयपुर, भरतपुर और कोटा समेत 18 जिलों में बारिश की संभावना जताई गई है। ऐसे में अक्टूबर के आखिरी सप्ताह में गर्मी से राहत मिलेगी या फिर कुछ इलाकों में मौसम की मुश्किलें बढ़ेंगी, इस पर नज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.