जयपुर, जून 14 -- Rajasthan Mausam Update: पूर्वी राजस्थान के कुछ स्थानों पर पिछले 24 घंटों के दौरान हल्की से मध्यम बारिश हुई। जबकि, पश्चिमी भागों में कहीं-कहीं हल्की बारिश हुई। मौसम विभाग ने बताया, इस दौरान राज्य में कहीं भी लू नहीं चली। जयपुर जिले के चौमूं कस्बे में सर्वाधिक 44 मिलीमीटर (मिमी) वर्षा दर्ज की गई। विभाग ने बताया कि फलौदी राज्य का सबसे गर्म स्थान रहा, जहां अधिकतम तापमान 42.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।वहीं, न्यूनतम तापमान भी 30.8 डिग्री सेल्सियस रहा। विभाग में बताया कि राज्य में न्यूनतम तापमान सबसे कम सिरोही में दर्ज हुआ, जहां पारा 22.6 डिग्री सेल्सियस पर स्थिर रहा। राज्य में कहीं भी हीट वेव दर्ज नहीं की गई है।राजस्थान के इन इलाकों में 18 जून तक बारिश की आशंका पश्चिमी विक्षोभ एक परिसंचरण तंत्र के प्रभाव से आज 14 जून को बीकानेर...