नई दिल्ली, जून 20 -- राजस्थान की प्रशासनिक गलियारों में आधी रात को हुए बड़े बदलावों की गूंज आज सुबह हर तरफ सुनाई दे रही है। राज्य सरकार ने एक साथ 178 आरएएस अधिकारियों की सूचियां जारी कर प्रशासन के चेहरे पूरी तरह बदल दिए हैं। यह कोई सामान्य फेरबदल नहीं है, बल्कि इसके पीछे कई अधिकारियों के निजी संघर्ष, घोटालों की छाया और सियासी समीकरणों की एक लंबी दास्तान छिपी है।पिंकी मीणा का वर्षों का लंबा वनवास सबसे चौंकाने वाला और चर्चा का विषय पिंकी मीणा का नाम है। साढ़े पांच साल का लंबा इंतजार, अदालती चक्कर और सस्पेंशन का दंश झेलने के बाद आखिरकार उनके नाम के आगे पोस्टिंग शब्द जुड़ ही गया। हाईवे घूसकांड के आरोपों में घिरीं पिंकी के लिए यह लंबा वक्त किसी अग्निपरीक्षा से कम नहीं था। अब उन्हें सवाई माधोपुर में प्रशासनिक सुधार विभाग में सहायक निदेशक की जिम...