जयपुर, अगस्त 12 -- राजस्थान में निकाय और पंचायत चुनाव से पहले प्रशासनिक स्तर पर तबादलों का दौर जारी है। मंगलवार देर रात राजस्थान पुलिस सेवा (RPS) के 123 अधिकारियों के तबादले किए गए। पुलिस महानिदेशक (DGP) राजीव कुमार शर्मा की ओर से जारी तबादला आदेश तत्काल प्रभाव से लागू किए गए हैं। सभी संबंधित अधिकारियों को नई तैनाती पर तुरंत जॉइन करने के निर्देश दिए गए हैं। तबादला सूची में जयपुर पुलिस कमिश्नरेट में भी बड़ा फेरबदल किया गया है। कमिश्नरेट में करीब एक दर्जन अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है। इसके साथ ही 48 ट्रेनी RPS अधिकारियों को भी अलग-अलग जिलों और पुलिस इकाइयों में पहली पोस्टिंग दी गई है। यह फेरबदल ऐसे समय में हुआ है, जब प्रदेश में निकाय और पंचायत चुनाव की तैयारियां चल रही हैं। पिछले दिनों राज्य निर्वाचन आयोग ने तीन साल या ...