जयपुर, जुलाई 22 -- एक WhatsApp मैसेज, ऑनलाइन गोल्ड ट्रेडिंग का लालच और देखते ही देखते 12 करोड़ रुपए से ज्यादा की ठगी। राजस्थान स्टेट साइबर क्राइम थाना पुलिस ने ऐसे हाईटेक साइबर नेटवर्क का पर्दाफाश किया है, जिसने निवेशकों को फर्जी गोल्ड ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म पर भारी मुनाफे का सपना दिखाकर करोड़ों रुपए हड़प लिए। इस मामले में फर्जी फाइनेंस कंपनी गोल्डन लीजेंड लीजिंग एंड फाइनेंस लिमिटेड (GLLFL) की निदेशक दिव्या सिंह कुशवाहा को मुंबई से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस को आशंका है कि इस गिरोह ने राजस्थान ही नहीं, देश के कई राज्यों में लोगों को अपना शिकार बनाया है।WhatsApp से शुरू हुआ करोड़ों की ठगी का खेल पूरे खेल की शुरुआत एक साधारण WhatsApp मैसेज से हुई। साइबर ठगों ने पीड़ित से संपर्क कर उसे ऑनलाइन गोल्ड ट्रेडिंग में कम समय में कई गुना मुनाफा कमाने ...