श्रीगंगानगर, दिसम्बर 18 -- श्रीगंगानगर जिले के रायसिंहनगर क्षेत्र में स्थित भोमपुरा गौशाला में बड़ी संख्या में गोवंश की मौत का मामला सामने आने से इलाके में हड़कंप मच गया है। ग्रामीणों के अनुसार, पिछले कुछ दिनों में यहां कम से कम 100 से अधिक गायों की मौत हो चुकी है। देर शाम अंधेरा होने के कारण स्थिति का सही आकलन करना मुश्किल रहा, लेकिन बदबू फैलने के बाद पूरे मामले का खुलासा हुआ। घटना के बाद मौके पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और प्रशासन जांच में जुट गया है। यह गौशाला समेजा कोठी थाना क्षेत्र में स्थित है और इसकी स्थापना करीब 11 वर्ष पहले जनसहयोग से की गई थी। ग्रामीणों का आरोप है कि गौशाला प्रबंधन की घोर लापरवाही के चलते लगातार गोवंश की मौतें होती रहीं, लेकिन इस पर समय रहते कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। जैसे ही मामला सार्वजनिक हुआ, ग्रा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.