जयपुर, मार्च 7 -- राजस्थान में मार्च की शुरुआत के साथ ही गर्मी ने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। मौसम विभाग ने राज्य के कई इलाकों में हीटवेव की आशंका जताते हुए सतर्क रहने की सलाह दी है। पश्चिमी राजस्थान के रेगिस्तानी जिलों में तापमान तेजी से बढ़ रहा है और जैसलमेर में पारा 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, जिससे यह राज्य का सबसे गर्म इलाका बन गया है। मौसम विभाग के अनुसार यदि तापमान में इसी तरह वृद्धि जारी रही तो आने वाले दिनों में कई जिलों में लू जैसे हालात बन सकते हैं। मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक पिछले कुछ दिनों से प्रदेश के अधिकतर शहरों में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच चुका है। खासकर पश्चिमी राजस्थान में गर्मी का असर ज्यादा दिखाई दे रहा है। जैसलमेर के अलावा चित्तौड़गढ़ में भी तापमान 38 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.