नई दिल्ली, फरवरी 9 -- राजस्थान के मौसम में हल्का उतार-चढ़ाव देखने को मिला। उत्तरी हवा के असर से शेखावाटी सहित कई इलाकों में रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिससे सुबह और शाम की सर्दी तेज हो गई है। वहीं पश्चिमी राजस्थान के कुछ हिस्सों में हल्के बादल छाए रहने के कारण दिन की धूप कमजोर रही और अधिकतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर के अनुसार, राज्य में फिलहाल किसी बड़े सिस्टम की सक्रियता नहीं है। अगले एक सप्ताह तक मौसम शुष्क (ड्राय) रहने की संभावना है, हालांकि तापमान में मामूली उतार-चढ़ाव बना रहेगा।उत्तरी हवा से बढ़ी ठंडक शुक्रवार को उत्तरी हवा का असर खासतौर पर शेखावाटी क्षेत्र में देखने को मिला। सीकर, फतेहपुर, पिलानी और झुंझुनूं समेत कई शहरों में न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। ठंडी हवाओं के कारण सुबह और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.