राजस्थान में स्टूडियो में सो रहे यूट्यूबर का फिरौती के लिए अपहरण, पुलिस ने छुड़ाया
नई दिल्ली, जुलाई 25 -- राजस्थान में कोटपूतली-बहरोड़ जिले में कथित तौर पर फिरौती के लिए एक यूट्यूबर की किडनैपिंग को सरूण्ड थाना पुलिस ने अपनी सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से नाकाम कर दिया। टोंक जिले के निवाई थाना क्षेत्र से अपहृत यूट्यूबर महेश गुर्जर को सरूण्ड पुलिस ने हाई अलर्ट नाकाबंदी के दौरान बदमाशों के चंगुल से सकुशल मुक्त करा लिया। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से एक देशी कट्टा और चार जिंदा कारतूस बरामद किए हैं, जबकि तीन अन्य आरोपी अभी फरार हैं। यह मामला टोंक जिले के निवाई थाना क्षेत्र का है, जहां एक यूट्यूबर महेश गुर्जर का उसके स्टूडियो से उस समय अपहरण कर लिया गया, जब वह अपने दोस्तों के साथ सो रहा था। बदमाश उसे स्कॉर्पियो में डालकर ले गए और परिजनों से 10 से 20 लाख रुपये की फिरौती मांगने की योजना बना रहे थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.