हनुमानगढ़, मार्च 31 -- राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले में सोमवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को शोक में डुबो दिया। शोकसभा से लौट रहे एक परिवार की खुशियां पलभर में मातम में बदल गईं, जब उनकी क्रूजर गाड़ी सामने से आ रही स्कॉर्पियो से टकरा गई। इस भीषण हादसे में तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 22 लोग घायल हो गए। इनमें से 12 की हालत गंभीर बताई जा रही है।भद्रकाली बाइपास पर आमने-सामने की टक्कर हादसा नोहर क्षेत्र के भद्रकाली बाइपास पर शाम करीब 7 बजे हुआ। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहनों के आगे के हिस्से पूरी तरह चकनाचूर हो गए। मौके पर पहुंचने वाले लोगों ने बताया कि हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई और चारों तरफ अफरा-तफरी का माहौल हो गया।हरियाणा से लौट रहा था पूरा परिवार बताया जा रहा है कि क्रूजर गाड़ी में सवार लोग हरियाणा के बरढा...