जयपुर, अगस्त 13 -- राजस्थान के सरकारी स्कूलों में बच्चों की आंखों की जांच की जाएगी और इसके साथ ही 75 हजार जरूरतमंद बच्चों को चश्मे दिए जाएंगे। सरकार ने इसके लिए तैयारी कर ली है और अधिकारियों को निर्देश भी जारी कर दिए गए हैं। स्वास्थ्य मंत्री गजेंद्र सिंह खीवसर ने गुरुवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा है कि प्रदेश के सरकारी स्कूलों में पढ़ाई कर रहे छात्रों की आंखों की जांच की जाएगी जिसमें लगभग 75 हजार जरूरतमंद छात्रों को चश्मे उपलब्ध कराए जाएंगे। खींवसर ने कहा कि इस संबंध में निर्देश जारी कर दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि बच्चों की आंखों की समय पर जांच और नजर संबंधी समस्याओं का शुरुआती स्तर पर ही ईलाज बेहद महत्वपूर्ण है। राज्य सरकार का प्रयास है कि किसी भी बच्चे की पढ़ाई कमजोर नजर के कारण प्रभावित न हो। यह भी पढ़ें- कोटा में नोनेरा डैम के 19...