राजस्थान में स्कूल देखने जा रही CJP की टीम पर हमला, धक्का-मुक्की करके खदेड़ा गया
जयपुर, अगस्त 21 -- कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने दावा किया है कि राजस्थान में उनकी एक टीम पर हमला किया गया, जो एक स्कूल को देखने जा रही थी। सीजेपी के सह संयोजक आशुतोष रांका ने इसका एक वीडियो भी जारी किया है जिसमें भीड़ कुछ लोगों संग धक्का-मुक्की करते और खदेड़ते दिख रही है। रांका ने आरोप लगाया कि एक भाजपा नेता ने उनकी टीम के साथ ऐसा किया है। राजस्थान की राजधानी जयपुर के करीब रामपुरा-कंवरपुरा के स्कूल के पास की घटना बताई जा रही है। आशुतोष रांका ने शुक्रवार सुबह घटना का एक वीडियो शेयर करते हुए बताया कि वह खुद भी मौके पर जा रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि यह स्कूल भैंसों के तबेले में चल रहा है और जब उनकी टीम वहां पहुंची तो भाजपा के गुंडे मारपीट करने लगे। यह भी पढ़ें- अभिजीत दीपके के लिए पाकिस्तान से आया लेटर, CJI सूर्यकांत का नाम लेकर क्या लिखा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.