राजस्थान में सामूहिक दुष्कर्म के बाद आत्महत्या की घटना के विरोध में प्रदर्शन
मुजफ्फरपुर, मई 19 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। राजस्थान में सामूहिक दुष्कर्म के बाद दो बहनों की आत्महत्या की घटना के विरोध में एसयूसीआई (कम्युनिस्ट) ने मंगलवार को शहर में जुलूस निकाल कर विरोध प्रदर्शन किया। जुलूस मोतीझील स्थित पार्टी कार्यालय से निकल कर शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए नगर थाना चौक पहुंचा। यहां जुलूस सभा में तब्दील हो गया। पार्टी के राज्य कमेटी सदस्य अर्जुन कुमार ने घटना के दोषी अपराधियों के विरुद्ध कड़ी सजा की मांग की। जूलूस में नगर जिला कमेटी के सचिव अमन कुमार झा, विपिन कुमार ठाकुर, माधव भक्त, कुमोद राम, संजीत मांझी, शत्रुधन महतो, कालीकांत झा, कौशल भक्त, मो. कलाम, रामसेवक साह व प्रेम कुमार राम आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.