राजस्थान में सांवलियाजी मार्ग पर बस पलटी, 1 की मौत, 20 घायल
नई दिल्ली, मई 26 -- राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले में मंगलवार (26 मई) सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। श्री सांवलियाजी मंदिर के दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं से भरी एक निजी बस भादसोड़ा क्षेत्र में पलट गई। हादसे में एक श्रद्धालु की मौत हो गई, जबकि करीब 20 लोग घायल हो गए। घायलों में बच्चे भी शामिल बताए जा रहे हैं। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया।सुबह 5:30 बजे हुआ हादसा जानकारी के अनुसार, सभी श्रद्धालु रेलवे स्टेशन से निजी बस में सवार होकर श्री सांवलियाजी मंदिर के लिए रवाना हुए थे। सुबह करीब 5:30 बजे जब बस भादसोड़ा क्षेत्र के बागुंड-भादसोड़ा नेशनल हाईवे से गुजर रही थी, तभी अचानक हादसा हो गया। बस के पलटते ही यात्रियों में चीख-पुकार मच गई और आसपास के लोगों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी।तेज ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.