नई दिल्ली, फरवरी 3 -- राजस्थान के शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा के केंद्र में हैं। बारां जिले के दौरे के दौरान उन्होंने ग्रामीणों के लिए एक नई तरह की 'नौकरी' का ऐलान किया, जिसने सियासी और सामाजिक दोनों हलकों में बहस छेड़ दी है। मंत्री ने कहा कि यदि गांव के लोग चारागाहों में गाय चराने की जिम्मेदारी संभालते हैं तो उन्हें हर महीने 10,000 रुपये दिए जाएंगे। सोमवार (2 फरवरी) को बारां जिले के एक गांव में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए मदन दिलावर ने ग्रामीणों से अपील की कि वे पुराने समय की परंपरा को फिर से जीवित करें। उन्होंने कहा कि पहले गांवों में एक ग्वाला नियुक्त किया जाता था, जो पूरे गांव की गायों को चराने ले जाता था और शाम को सभी गायें अपने-अपने घर लौट आती थीं। उसी समय को 'गोधूलि बेला' कहा जात...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.