राजस्थान में शुष्क मौसम ने बढ़ाई तपिश, दिन के साथ रातें भी हुईं गर्म, बारिश कब?
पीटीआई, मई 10 -- राजस्थान में गर्मी ने अपने तीखे तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क बना हुआ है, जिसके चलते तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। राजस्थान में बीते 24 घंटों के दौरान अधिकतर हिस्सों में मौसम शुष्क ही रहा। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने रविवार को मौसम का यह ताजा अपडेट साझा किया। केवल दिन ही नहीं, बल्कि रात के तापमान में भी भारी बढ़ोतरी देखी गई है। मौसम विभाग के मुताबिक राज्य के कुछ हिस्सों में हीटवेव और गर्म रात दर्ज की गई और वाले कुछ दिनों तक हालात ऐसे ही रह सकते हैं। अगले कुछ दिनों में राज्य के अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की और बढ़ोतरी होने का अनुमान है जिससे लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ सकता है। यह भी पढ़ें- जयपुर में छलका SI अभ्यर्थियों का दर्द, बोले- बिना गलती...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.