नई दिल्ली, मई 1 -- राजस्थान में आज यानी 1 मई 2026 से जनगणना 2027 के पहले चरण 'हाउस लिस्टिंग' की औपचारिक शुरुआत हो गई। इस अभियान का शुभारंभ मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जयपुर में स्वयं-गणना (Self Enumeration) प्रपत्र भरकर किया। इसके साथ ही प्रदेश में डिजिटल जनगणना प्रक्रिया का आगाज हो गया है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से अपना फॉर्म भरने के बाद प्रदेशवासियों से इस राष्ट्रीय अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट करते हुए कहा कि सटीक और सही जानकारी ही सरकार की योजनाओं को हर पात्र नागरिक तक पहुंचाने का आधार बनती है। सीएम ने कहा कि आज से प्रदेश में प्रारंभ हो रही जनगणना के प्रथम चरण 'हाउस लिस्टिंग' प्रक्रिया के तहत उन्होंने अपना स्वयं-गणना प्रपत्र भरा है। उन्होंने लोगों स...