राजस्थान में शीतलहर से बढ़ी सर्दी, 2 डिग्री तक गिरा पारा; फतेहपुर में रात का तापमान 4.3 डिग्री
नई दिल्ली, नवम्बर 25 -- राजस्थान में उत्तरी हवाओं के तेज होने से सर्दी का असर बढ़ने लगा है। प्रदेश के कई शहरों में रात के तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की गई है। मंगलवार को अजमेर, बीकानेर, जोधपुर, टोंक, पिलानी और सीकर समेत कई शहरों में न्यूनतम तापमान नीचे आया। उत्तर-पूर्वी राजस्थान के जिलों में सुबह और शाम हल्की शीतलहर चलने लगी है। इसका सबसे ज्यादा असर नागौर, सीकर, अलवर और अजमेर के आसपास के इलाकों में देखने को मिला। शेखावाटी क्षेत्र में सर्दी का असर लगातार बढ़ रहा है। सीकर के फतेहपुर में रात का तापमान 4.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, सीकर में न्यूनतम तापमान 3.9 डिग्री सेल्सियस रहा। इसके साथ ही फतेहपुर प्रदेश के सबसे ठंडे इलाकों में शामिल रहा। दूसरी ओर, पश्चिमी राजस्थान के रेगिस्तानी जिलों में अभी सर्दी का असर अप...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.