राजस्थान में शीतलहर का अलर्ट, रात में 3 डिग्री तक पहुंचा पारा; माउंट आबू सबसे ठंडा, बाड़मेर सबसे गर्म
नई दिल्ली, नवम्बर 24 -- राजस्थान में सर्दी ने अब दिन के समय भी अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। उत्तरी दिशा से आ रही सर्द हवाओं के चलते सुबह और रात के साथ अब दिन में भी ठिठुरन महसूस होने लगी है। अलवर, सीकर, पिलानी, श्रीगंगानगर और जयपुर समेत उत्तर-पूर्वी राजस्थान के कई जिलों में सोमवार को ठंडी हवाएं चलीं। सुबह हल्की धुंध रहने और धूप में तेजी कम होने से लोगों को दिन में भी सर्दी का अहसास हुआ। रात के तापमान में गिरावट के बीच माउंट आबू प्रदेश का सबसे ठंडा इलाका रहा। यहां न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं सीकर के फतेहपुर में पारा 4.6 डिग्री तक पहुंच गया। यह इस सीजन में अब तक का सबसे कम तापमान है। मौसम के इस बदले मिजाज के बीच आने वाले दिनों में भी रात की सर्दी बढ़ने की संभावना जताई गई है।माउंट आबू में 3 डिग्री, फतेहपुर में सी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.