बारां, सितम्बर 14 -- राजस्थान में 309 नगर निकायों में हुए सदस्य पदों के चुनावी नतीजे आज सामने आ रहे हैं। राज्य के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के क्षेत्र बारां से भाजपा के लिए ये नतीजे निराश करने वाले रहे। वहीं आम आदमी पार्टी के खेमे में खुशी के लड्डू बंटते नजर आ रहे हैं। आप संयोजक अरविंद केजरीवाल इस जीत का क्रेडिट नाम लिए बगैर कॉकरोच जनता पार्टी को देते नजर आ रहे हैं। आप ने यहां की 31 सीटों पर जीत दर्ज की। केजरीवाल ने इसे बदलाव की हवा बताया है।शिक्षा मंत्री के इलाके में चली झाड़ू केजरीवाल ने एक्स पर ट्वीट करते हुए लिखा- 'राजस्थान में भी अब बदलाव की हवा चलने लगी है। शिक्षा मंत्री के इलाके बारां में झाड़ू चल गई है और आम आदमी पार्टी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है।' इसके बाद केजरीवाल नाम लिए बगैर कॉकरोच जनता पार्टी द्वारा किए गए कामों का जिक्र कर...