उदयपुर, मार्च 31 -- राजस्थान के उदयपुर जिले में देर रात एक सनसनीखेज हत्या की वारदात सामने आई है, जहां शादी समारोह से लौट रहे एक युवक की तलवार से ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी गई। यह घटना पाटिया थाना क्षेत्र के खेड़ाघाटी, बलीचा गांव में सोमवार रात करीब 2 बजे की है। वारदात के पीछे पुरानी रंजिश को कारण माना जा रहा है। घटना के बाद पूरे गांव में तनाव का माहौल है और हालात को देखते हुए तीन थानों की पुलिस मौके पर तैनात कर दी गई है।शादी में शामिल होकर लौट रहा था युवक मृतक की पहचान नीलेश गरासिया (35) पुत्र लालजी के रूप में हुई है, जो पिछले कई वर्षों से अहमदाबाद में बिल्डिंग ठेकेदारी का काम करता था। परिवार में चचेरे भाई की शादी के चलते वह कुछ दिन पहले ही गांव लौटा था। सोमवार रात वह अपने चचेरे भाई नरेश गरासिया के साथ शादी समारोह में शामिल होकर स्कूटी ...