जयपुर, जनवरी 30 -- मौसम विभाग का कहना है कि एक नए पश्चिमी विक्षोभ के असर से शनिवार से राजस्थान का मौसम एकबार फिर बदल जाएगा और बारिश का नया दौर शुरू हो जाएगा। इस दौरान प्रदेश के कई जिलों में झमाझम बारिश होने की संभावना है। विभाग ने 31 जनवरी को प्रदेश के पाली, राजसमंद और भीलवाड़ा जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, वहीं 11 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी करते हुए यहां बादल गरजने, बिजली गिरने, ओलावृष्टि होने के साथ ही तेज बारिश की संभावना जताई है। इसके अलावा विभाग ने इन जिलों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से हवाएं चलने का अनुमान भी लगाया है। इसके अलावा विभाग ने रविवार को भी ऐसा ही मौसम बने रहने की संभावना जताई है। विभाग ने 1 फरवरी को प्रदेश के 4 जिलों के लिए ऑरेंज तो 11 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। जयपुर मौसम केंद्र ने अनु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.