राजस्थान में वोट डालने जा रहे लोगों की बोलेरो की पिकअप से भिड़ंत, एक की मौत; 10 घायल
नई दिल्ली, अक्टूबर 26 -- राजस्थान के जैसलमेर गांव में सरपंच चुनने के लिए वोट डालने की तैयारी थी। बोलेरो कैंपर में सवार होकर लोग अपने पैतृक गांव खारा तवारी के लिए निकले थे। सफर का मकसद मतदान में हिस्सा लेना था, लेकिन जैसलमेर जिले में नेहराई गांव के पास रास्ते के एक मोड़ पर अचानक ऐसा हादसा हुआ कि खुशियों और उम्मीदों से शुरू हुआ सफर मातम में बदल गया। बोलेरो कैंपर और पिकअप की आमने-सामने टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 10 अन्य घायल हो गए। हादसा शनिवार शाम का है। टक्कर इतनी गंभीर थी कि दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। बोलेरो में सवार लोगों के लिए गांव पहुंचने का सफर अस्पताल तक पहुंचने की जद्दोजहद में बदल गया। हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने घटनास्थल से जुड़ी जानकारी जुटाई।मजदूरी के लिए आए थे जैसलमेर, वोट डालने लौट रहे थे गांव बोलेरो क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.