करौली, दिसम्बर 15 -- करौली के हिंडौन सिटी में कांग्रेस विधायक अनीता जाटव के खिलाफ विवादित पोस्टर लगाए जाने का मामला सामने आया है। रविवार रात रेलवे स्टेशन मार्ग पर यह पोस्टर लगाया गया था, जिस पर विधायक की तस्वीर के ऊपर क्रॉस का निशान बनाया गया और उसके साथ लिखा था-"कमीशनखोर, गद्दी छोड़।" पोस्टर पर निवेदक के रूप में 'समस्त आम जनता, विधानसभा क्षेत्र- हिंडौन' का उल्लेख किया गया है। सोमवार सुबह लगभग 11 बजे यह पोस्टर हटा लिया गया। हालांकि, यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका कि इसे किसने लगाया और हटाया। एसडीएम और कार्यवाहक आयुक्त हेमराज गुर्जर ने कहा कि इस मामले की उन्हें जानकारी नहीं है। उन्होंने बताया कि अगर शिकायत मिलती है तो इसकी जांच कराई जाएगी। उन्होंने इस मामले में फिलहाल संज्ञान लेने से परहेज किया। इस पोस्टर विवाद का संदर्भ विधायक निधि में कथित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.