राजस्थान में वन स्टेट-वन इलेक्शन मॉडल लागू; कैबिनेट की मुहर
जयपुर, अगस्त 7 -- राजस्थान में पंचायत राज संस्थाओं और नगरीय निकायों के चुनाव को लेकर भजनलाल सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में शुक्रवार को हुई मंत्रिमंडल एवं मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य में 'वन स्टेट-वन इलेक्शन' की अवधारणा लागू करने पर मुहर लगा दी गई। इसके तहत अब पंचायत और नगरीय निकायों के चुनाव एक साथ कराने की दिशा में सरकार आगे बढ़ेगी। इसके साथ ही कैबिनेट ने राजस्थान राज्य अन्य पिछड़ा वर्ग (राजनैतिक प्रतिनिधित्व) आयोग की रिपोर्ट स्वीकार करते हुए ओबीसी आरक्षण लागू करने का रास्ता भी साफ कर दिया है। अब एससी, एसटी और ओबीसी वर्ग के लिए सीटों के आरक्षण की लॉटरी प्रक्रिया शुरू होगी, जिसके बाद चुनावी कार्यक्रम तय होने की संभावना है। सरकार को ओबीसी आयोग की रिपोर्ट 5 अगस्त को प्राप्त हुई थी। शुक्रवार को हुई क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.