नई दिल्ली, मई 2 -- राजस्थान में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने अचानक करवट ले ली है। जहां एक ओर पिछले दिनों प्रदेश के कई हिस्से लू की चपेट में थे, वहीं अब आंधी, बारिश और तेज हवाओं ने लोगों को राहत तो दी है, लेकिन नई चिंताएं भी खड़ी कर दी हैं। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में 6 मई तक मौसम अस्थिर बना रहेगा और कई जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने राज्य के 21 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। इनमें अजमेर, अलवर, भरतपुर, दौसा, डीग, धौलपुर, जयपुर, झुंझुनू, करौली, सवाई माधोपुर, सीकर, टोंक, बाड़मेर, बीकानेर, चूरू, हनुमानगढ़, जैसलमेर, जोधपुर, नागौर, फलौदी और श्रीगंगानगर शामिल हैं। इन जिलों में तेज आंधी, धूलभरी हवाएं और गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिल सकती है।गर्मी से राहत, लेकिन फसलों पर संकट मौसम में ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.