नई दिल्ली, फरवरी 25 -- राजस्थान की राजधानी में स्थित सवाई मानसिंह हॉस्पिटल (एसएमएस) ने एक बार फिर चिकित्सा क्षेत्र में अपनी दक्षता का लोहा मनवाया है। यहां जनरल सर्जरी विभाग की टीम ने 110 किलो वजनी मरीज की जटिल रोबोटिक सर्जरी कर उसके सिकुड़ चुके फेफड़े को फिर से सामान्य कार्य करने लायक बना दिया। लंबे समय से सांस फूलने और लगातार खांसी से जूझ रहे 57 वर्षीय मरीज को इस सर्जरी के बाद राहत मिली है। डॉक्टरों के अनुसार मरीज रमेश (परिवर्तित नाम), निवासी जयपुर, पिछले कई महीनों से मामूली शारीरिक श्रम-जैसे पैदल चलना, सीढ़ियां चढ़ना या थोड़ा भारी काम करने पर भी तेज सांस फूलने की शिकायत कर रहा था। साथ ही लगातार खांसी उसकी दिनचर्या का हिस्सा बन चुकी थी। प्रारंभिक जांच के बाद जब सीटी स्कैन कराया गया तो असली कारण सामने आया।डायाफ्राम खिसकने से छोटा हुआ बाया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.