झुंझुनूं, मार्च 30 -- राजस्थान के झुंझुनूं जिले में एक रिटायर्ड फौजी की उसके ही दोस्त द्वारा चाकू मारकर हत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना चिड़ावा थाना क्षेत्र के बामनवास गांव की है, जहां रविवार रात करीब 8 बजे मामूली कहासुनी के बाद आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया। हत्या के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया, जबकि घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने सोमवार सुबह नेशनल हाईवे जाम कर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।कहासुनी के बाद हुआ हमला पुलिस के अनुसार, मृतक उदयवीर सिंह (50) आर्मी से हवलदार पद से सेवानिवृत्त थे और गांव में पशु आहार की दुकान चलाते थे। उनका खेत गांव से करीब 2 किलोमीटर दूर स्थित है, जहां उन्होंने मकान बना रखा था। बताया जा रहा है कि उदयवीर रोजाना रात के समय टहलते हुए अपनी दुकान तक जाते थे। रविवार रात करीब 8:30 बजे जब वह अपनी दुकान की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.