नई दिल्ली, अप्रैल 8 -- राजस्थान के सलूंबर जिले के आदिवासी अंचल में इन दिनों एक रहस्यमयी बीमारी ने ऐसा कहर बरपाया है कि हर घर में डर का साया पसरा हुआ है। लसाड़िया उपखंड के लालपुरा और घाटा गांव में महज 5 दिनों के भीतर 5 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत ने पूरे इलाके को हिला दिया है। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि सभी बच्चों में एक जैसे लक्षण दिखे पहले बुखार, फिर उल्टियां और कुछ ही घंटों में हालत इतनी बिगड़ी कि 24 घंटे के भीतर मौत हो गई।एक ही घर में दो बेटों की मौत, मातम में डूबा परिवार: लालपुरा गांव में किसान मानाराम का घर इस त्रासदी का सबसे बड़ा गवाह बना। यहां 4 साल के दीपक और 3 साल के लक्ष्मण दो सगे भाइयों ने कुछ ही दिनों के अंतराल में दम तोड़ दिया। परिजनों के मुताबिक, 31 मार्च की रात दीपक अचानक अजीब हालत में चला गया शरीर अकड़ गया, मुंह से झटक...