जयपुर, मार्च 16 -- राजस्थान में गर्मी के बीच मौसम ने अचानक करवट ले ली है। प्रदेश के कई जिलों में बादल, तेज हवाओं और हल्की बारिश के साथ ओलावृष्टि का दौर देखने को मिला। उत्तर राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले में रविवार को तेज धूप के बीच अचानक ओले गिरने से लोग हैरान रह गए। इस बदलाव का असर तापमान पर भी पड़ा और कई जगहों पर पारा करीब 3 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। मौसम विभाग ने अगले चार दिनों तक राज्य के विभिन्न हिस्सों में आंधी, बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है।हनुमानगढ़ में धूप के बीच अचानक ओलावृष्टि रविवार को हनुमानगढ़ जिले में सुबह से ही मौसम साफ था और तेज धूप निकल रही थी। दोपहर बाद अचानक आसमान में बादल छाए और कुछ ही देर में ओलावृष्टि शुरू हो गई। धूप के बीच ओले गिरने से लोग अचंभित रह गए। कई जगहों पर कुछ देर तक तेज हवा के साथ ओले गिरते रहे,...