राजस्थान में मौसम की आंख-मिचौली; ऑरेंज अलर्ट बेअसर
जयपुर, जून 23 -- जून का आखिरी सप्ताह शुरू हो चुका है, लेकिन राजस्थान में मौसम का मिजाज अब भी लोगों की परीक्षा ले रहा है। एक तरफ आसमान में बादलों की आवाजाही है, दूसरी तरफ तेज धूप और उमस लोगों को बेहाल कर रही है। मौसम विभाग ने मंगलवार को प्रदेश के 19 जिलों में आंधी और बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। हालांकि इससे पहले सोमवार को जारी ऑरेंज अलर्ट उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा और अधिकांश इलाकों में मौसम साफ रहा।बारिश की उम्मीद, लेकिन बढ़ी बेचैनी सोमवार को प्रदेश के कई शहरों में लोगों ने सुबह से ही राहत भरे मौसम की उम्मीद की थी। मौसम विभाग की चेतावनी के बाद किसानों से लेकर शहरों में रहने वाले लोग बारिश का इंतजार करते रहे, लेकिन दिन चढ़ने के साथ सूरज की तपिश और उमस ने परेशान कर दिया। बीकानेर, जयपुर, भरतपुर, जोधपुर और उदयपुर संभाग के अधिकांश क्षेत्रो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.