राजस्थान में मौसम का यू-टर्न! कहीं सड़कें बनीं नदी तो कहीं 6 डिग्री लुढ़का पारा
नई दिल्ली, सितम्बर 4 -- राजस्थान में सितंबर की गर्मी के बीच मौसम ने अचानक करवट ले ली है। बंगाल की खाड़ी में बने वेलमार्क लो-प्रेशर सिस्टम का असर अब प्रदेश में साफ दिखाई देने लगा है। कहीं तेज बारिश के बाद सड़कें नदी जैसी बहती नजर आईं तो कहीं बादलों ने पारे को सीधे 6 डिग्री तक नीचे गिरा दिया। शुक्रवार सुबह जयपुर और सवाई माधोपुर समेत कई इलाकों में बारिश और बूंदाबांदी हुई। मौसम विभाग ने आज प्रदेश के 24 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। सवाई माधोपुर में शुक्रवार सुबह हुई बारिश ने शहर की सड़कों का हाल बदल दिया। कई जगह सड़क पर पानी इस तरह बहता नजर आया, जैसे सड़क नहीं बल्कि नदी हो। जयपुर में भी सुबह से घने बादल छाए रहे और कई इलाकों में हल्की बारिश व बूंदाबांदी हुई। ठंडी हवा चलने से लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली।भरतपुर में सबसे ज्यादा बर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.