राजस्थान में मौसम का यू-टर्न, दिन में लू, शाम को बारिश से राहत
नई दिल्ली, मई 15 -- राजस्थान में इन दिनों मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। एक ओर जहां सुबह से दोपहर तक प्रदेश भीषण गर्मी और लू की चपेट में है, वहीं दोपहर बाद कई जिलों में आंधी और बारिश राहत लेकर आ रही है। गुरुवार को भी ऐसा ही देखने को मिला, जब दिनभर तेज गर्मी के बाद शाम होते-होते राजधानी जयपुर समेत कई इलाकों में तेज आंधी और बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार यह स्थिति शुक्रवार को भी बनी रह सकती है, लेकिन 16 मई के बाद प्रदेश में फिर से तेज गर्मी और हीटवेव का दौर शुरू होने की संभावना है।अलर्ट जारी, दोहरी चुनौती बरकरार मौसम विभाग ने शुक्रवार के लिए प्रदेश के करीब 10 जिलों में आंधी और बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। वहीं तीन जिलों में हीटवेव का ऑरेंज अलर्ट और एक जिले में यलो अलर्ट घोषित किया गया है। इससे साफ है कि आने वाले दिनों में मौसम का यह ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.