नई दिल्ली, मई 1 -- राजस्थान में भीषण गर्मी और लू के बीच मौसम ने अचानक करवट ले ली है। मई की शुरुआत के साथ ही प्रदेशवासियों को राहत मिलने के संकेत मिल रहे हैं। भारतीय मौसम विभाग (IMD) की ताजा भविष्यवाणी के अनुसार अगले 48 घंटों में राज्य के कई हिस्सों में धूलभरी आंधी और हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इस बदलाव के पीछे एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ और बंगाल की खाड़ी से आ रही नम हवाओं का प्रभाव माना जा रहा है, जिसने पूरे प्रदेश के मौसम का मिजाज बदल दिया है।तापमान में गिरावट, लू से राहत के आसार मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार आगामी दो दिनों में अधिकतम तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की जा सकती है। हालांकि यह गिरावट बहुत ज्यादा नहीं मानी जा रही, लेकिन पिछले कई दिनों से झुलसा देने वाली गर्मी और लू से परेशान लोगों के लिए यह राहत ...