राजस्थान में मोतियाबिंद ऑपरेशन के बाद 5 मरीजों की आंखें हुईं सफेद, रोशनी जाने का खतरा
जयपुर, जुलाई 30 -- राजस्थान के सरकारी अस्पतालों में इलाज की गुणवत्ता को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। डीडवाना-कुचामन जिले के कुचामन सिटी स्थित सरकारी अस्पताल में मोतियाबिंद (कैटरेक्ट) का ऑपरेशन कराने वाले पांच मरीजों की आंखों में गंभीर संक्रमण फैल गया। ऑपरेशन के करीब 24 घंटे बाद मरीजों की आंखें सफेद पड़ने लगीं और उनकी हालत तेजी से बिगड़ गई। स्थिति गंभीर होने पर सभी मरीजों को बुधवार रात जयपुर के सवाई मान सिंह (SMS) अस्पताल रेफर किया गया, जहां विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम उनकी आंखों की रोशनी बचाने की कोशिश में जुटी है। इस घटना ने प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था पर फिर से सवाल खड़े कर दिए हैं। हाल ही में कोटा और बीकानेर के सरकारी अस्पतालों में सिजेरियन डिलीवरी के बाद कई प्रसूताओं की तबीयत बिगड़ने और मौत के मामलों के बाद अब यह नया मामला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.