जयपुर, जुलाई 5 -- Rajasthan Weather Update: राजस्थान में दक्षिण पश्चिम मॉनसून की सक्रियता से बारिश का दौर जारी है। राजस्थान के कई इलाकों में बीते 24 घंटे के दौरान हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई है। इस दौरान उदयपुर जिले के सलूंबर में सबसे ज्यादा 6cm बारिश दर्ज की गई है। यह जानकारी मौसम विभाग ने दी है। पूर्वी राजस्थान में कोटा जिले के सांगोद में 5cm बारिश दर्ज की गई जबकि सवाई माधोपुर के चौथ का बरवाड़ा, झालावाड़ के बकानी और झालरापाटन में 3-3cm बारिश दर्ज की गई है। इनके अलावा डूंगरपुर के आसपुर, कोटा के पीपल्दा, बांसवाड़ा के जगपुर और चित्तौड़गढ़ के डूंगला में 2-2cm बारिश दर्ज की गई है। प्रतापगढ़ के अरनोद, सिरोही के पिंडवाड़ा, बांसवाड़ा के बागीदौरा और झालावाड़ के अकलेरा में 1cm बारिश दर्ज की गई। यह भी पढ़ें- सावधान! खेती के दौरान ये गलती पड़ र...