अलीगढ़, जुलाई 9 -- अलीगढ़। हिंदू युव वाहिनी महानगर एवं जिला इकाई द्वारा ​राजस्थान में मासूम के साथ हुई दरिंदगी के खिलाफ हाथ पर काली पट्टी बांधकर अध्यक्ष संजीव गौड़ के नेतृत्व में आक्रोश जुलूस बुधवार को निकाला गया। ​संगठन ने मांग उठाई कि ​13 वर्षीय मासूम के दोषियों को फांसी की सजा दी जाए, ​संगठन ने राष्ट्रपति से कठोर कानून बनाने की अपील की। पदाधिकारियों ने कहा कि यह घटना मानवता को शर्मसार करने वाली है। महज 13 साल की एक मासूम, जिसने अभी दुनिया को देखा भी नहीं था, उसके साथ 32 दरिंदों ने चार दिनों तक जो हैवानियत की, उसकी कल्पना भी नहीं की जा सकती। यह भी पढ़ें- दुष्कर्मियों को फांसी देने की मांग पांच दिनों तक अस्पताल में मौत से संघर्ष करने के बाद आखिरकार उस फूल सी बच्ची ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। इ

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...