जयपुर, अगस्त 28 -- राजस्थान में मानसून फिलहाल कमजोर पड़ गया है। मानसून ट्रफ के उत्तर भारत की ओर शिफ्ट होने के साथ ही प्रदेश में मानसून ब्रेक की स्थिति बन गई है। अधिकांश जिलों में मौसम साफ रहने और अगले चार दिनों तक बारिश की गतिविधियां कमजोर रहने का अनुमान है। इस बीच अगस्त के आखिरी दिनों में कई इलाकों में गर्मी और उमस बढ़ने लगी है। श्रीगंगानगर में अधिकतम तापमान 41.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो प्रदेश में सबसे अधिक रहा। प्रदेश में अब तक सामान्य से करीब 21 फीसदी कम बारिश दर्ज हुई है। पिछले 24 घंटे के दौरान कुछ जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हुई, लेकिन ज्यादातर इलाकों में मौसम शुष्क रहा। कोटा और भरतपुर संभाग के कुछ हिस्सों में बारिश दर्ज की गई। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, मानसून ट्रफ फिलहाल उत्तर भारत में सक्रिय है। इसके चलते राजस्थान में...