राजस्थान में मानसून के बीच गर्मी का नया रिकॉर्ड: 10 साल में सितंबर सबसे गर्म
नई दिल्ली, सितम्बर 24 -- राजस्थान में मानसून की विदाई का दौर शुरू होने के बीच मौसम ने अचानक करवट ले ली है। प्रदेश में बारिश का दौर थमने के साथ दिन के तापमान में तेजी से बढ़ोतरी हुई है। बुधवार को कई जिलों में तेज गर्मी रही और पश्चिमी राजस्थान में अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। बाड़मेर में सितंबर महीने का पिछले 10 साल का सबसे अधिक तापमान दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी राजस्थान के कई जिलों में अधिकतम तापमान सामान्य से करीब 5 डिग्री सेल्सियस तक अधिक रहा। बाड़मेर, जैसलमेर, जोधपुर और बीकानेर में दिन के समय गर्म हवाओं का असर देखने को मिला। वहीं, पूर्वी राजस्थान के कुछ हिस्सों में भी दिन के तापमान में बढ़ोतरी हुई है।बाड़मेर में 42.4 डिग्री, सितंबर का 10 साल का रिकॉर्ड बाड़मेर में बुधवार को अधिकतम तापमान 42.4 डिग्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.