नई दिल्ली, अक्टूबर 4 -- राजस्थान में मानसून की विदाई के साथ मौसम ने अचानक करवट लेना शुरू कर दिया है। बारिश का दौर थमते ही प्रदेश में धूप और गर्मी का असर बढ़ गया है। शनिवार को पिलानी में दिन का तापमान 41 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। खास बात यह है कि इस बार मानसून सामान्य से 22 फीसदी कम बारिश के बाद विदा हुआ है। मानसून की विदाई भी सामान्य समय से करीब तीन दिन बाद हुई।तीन दिन की देरी से विदा हुआ मानसून राजस्थान से मानसून शनिवार को पूरी तरह विदा हो गया। इस बार मानसून की विदाई में करीब तीन दिन की देरी हुई। पूरे सीजन में प्रदेश में सामान्य से करीब 22 फीसदी कम बारिश दर्ज की गई। मानसून के जाते ही अब मौसम का मिजाज बदलता नजर आ रहा है और कई इलाकों में दिन के तापमान में बढ़ोतरी शुरू हो गई है।पिलानी में 41 डिग्री के पार पहुंचा पारा मानसून की विदाई...