राजस्थान में मानसून का डबल अटैक: चूरू के बाजार हुए जलमग्न, रणथंभौर में बहे झरने
जयपुर, जुलाई 30 -- बंगाल की खाड़ी में बने डिप्रेशन सिस्टम के असर से राजस्थान में मानसून पूरी तरह सक्रिय हो गया है। गुरुवार से इसका प्रभाव और अधिक बढ़ने की संभावना है। मौसम विभाग ने आज राज्य के 11 जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। कई जिलों में सुबह से रुक-रुककर बारिश का दौर जारी है। चूरू के सरदारशहर में एक घंटे की तेज बारिश से बाजारों में 2 से 3 फीट तक पानी भर गया, जबकि सवाई माधोपुर के रणथंभौर क्षेत्र में झरने बहने लगे हैं। जयपुर समेत कई जिलों में पिछले 24 घंटे के दौरान एक इंच तक बारिश दर्ज की गई।अगले 5-6 दिन सक्रिय रहेगा मानसून जयपुर मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक राधेश्याम शर्मा के अनुसार, पूर्वी भारत के ऊपर बना डीप डिप्रेशन सिस्टम कमजोर होकर डिप्रेशन में बदल गया है। वर्तमान में यह उत्तरी ओडिशा, दक्षिणी झारखंड और उससे सटे ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.