कोटा, जून 6 -- राजस्थान के कोटा जिले जिले में देर रात को अज्ञात बदमाशों ने मठ के परिसर में सो रहे एक महंत की निर्मम हत्या कर दी। वारदात की सूचना के बाद पूरे गांव में तनाव जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई। वहीं सूचना मिलने के बाद बोरखेड़ा सहित अन्य थानों की पुलिस भी मौके पर पहुंची। मौके पर से पुलिस ने कई साक्षे भी जुटाए हैं। साथ ही मठ परिसर में लग रहे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले हैं। वहीं पुलिस ने मृतक महंत के शव को मोर्चरी में रखवा दिया है।कमरे में सो रहे थे महंत ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि महंत देवानंद महाराज चन्द्रेसल मठ परिसर के भीतर अपने कक्ष में सो रहे थे। तभी अज्ञात हमलावर मठ के भीतर दाखिल हुए और उन्होंने सीधे महंत के शरीर पर चाकू और अन्य धारदार हथियारों से ताबड़तोड़ वार करना शुरू कर दिया। सामने यह भी आया है कि महंत और पुजारी दोनों अलग-अलग...