राजस्थान में मंत्रियों-अधिकारियों की विदेश यात्रा पर रोक, कार पुलिंग से दफ्तर; पीएम की अपील का असर
जयपुर, मई 24 -- राजस्थान सरकार ने मंत्रियों, अधिकारियों और कर्मचारियों के विदेश यात्रा पर रोक लगा दी है और साथ ही सभी विभागों में इलेक्ट्रिक वाहन, डिजिटल गवर्नेंस और सरकारी खर्च में कमी लाने के निर्देश जारी किए हैं। राज्य सरकार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ईंधन की बचत और अनावश्यक सरकारी खर्चों में कटौती करने की अपील के बाद ये फैसला लिया है। वित्त विभाग ने इस संबंध में सर्कुलर भी जारी कर दिया है जिसमें वित्तीय संसाधनों के कुशल प्रबंधन, ट्रांसपोर्ट, सरकारी खर्च में कटौती और पेट्रोल-डीजल की बचत को लेकर विस्तृत निर्देश जारी किए गए हैं। सर्कुलर में कहा गया है कि मुख्यमंत्री अपने गाड़ियों के काफिले में कटौती करेंगे और इसी तरह मंत्री और निगमों, बोर्ड और आयोगों आदि के प्रमुख भी अपने काफिले में कटौती करेंगे। अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए कार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.