जयपुर, मार्च 11 -- राजस्थान को मौसम को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। मार्च के महीने में आसामान्य रूप से तेज गर्मी पड़ रही है और मौसम विभाग के अनुसार इस हफ्ते के आखिरी में आंधी-बारिश की संभावना है, जिससे तापमान में आंशिक गिरावट आएगी। जयपुर मौसम केंद्र के अनुसार इस समय राज्य के अधिकतर भागों में अधिकतम तापमान 36 से 40 डिग्री के बीच है जो सामान्य से 4 से 10 डिग्री सेल्सियस अधिक है। आइए जानते हैं पूरे राजस्थान के मौसम का हाल।कहां कितना तापमान बुधवार सुबह तक के बीते 24 घंटों में सर्वाधिक तापमान बाड़मेर में 40.6 डिग्री सेल्सियस रहा। झुंझुनू के पिलानी में यह 39.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार राज्य के अधिकतर भागों में आगामी तीन-चार दिन मौसम शुष्क रहने की संभावना है और अगले 48 घंटे तापमान में विशेष बदलाव नहीं होने तथा 10-11 म...