जैसलमेर, मार्च 19 -- राजस्थान में भारत-पाकिस्तान सीमा के समानांतर नई रेल लाइनों के निर्माण की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। केंद्र सरकार ने अनूपगढ़-खाजूवाला-जैसलमेर और जैसलमेर-बाड़मेर-भीलड़ी (वाया बाड़मेर) रेल परियोजनाओं के लिए फाइनल लोकेशन सर्वे (FLS) का कार्य तेज कर दिया है। रेल मंत्री Ashwini Vaishnaw ने मंगलवार को लोकसभा में इसकी जानकारी देते हुए बताया कि इन परियोजनाओं से सीमावर्ती इलाकों में कनेक्टिविटी, सुरक्षा और आर्थिक गतिविधियों को मजबूती मिलेगी।सीमा के समानांतर विकसित होंगी नई लाइनें रेल मंत्री के अनुसार प्रस्तावित रेल लाइनें भारत-पाक सीमा के समानांतर विकसित की जाएंगी। यह रणनीतिक दृष्टि से बेहद अहम मानी जा रही हैं, क्योंकि इससे सीमावर्ती क्षेत्रों में त्वरित पहुंच संभव हो सकेगी। फिलहाल अनूपगढ़-खाजूवाला-जैसलमेर और जैसलमेर-बाड़म...