जयपुर, दिसम्बर 13 -- राजस्थान में भाजपा सरकार के दो वर्ष पूरे होने पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा पूरे आत्मविश्वास के साथ अपनी उपलब्धियों का लेखा-जोखा पेश करते नजर आए। विधानसभा से लेकर जनसभाओं तक, विपक्ष के तीखे सवालों और आरोपों के बीच मुख्यमंत्री की मुस्कान इस बात का संकेत देती दिखी कि सरकार अपने कामकाज से संतुष्ट है। सरकार का दावा है कि इन दो वर्षों में न सिर्फ चुनावी वादों को धरातल पर उतारा गया, बल्कि विकास की रफ्तार को भी नए ट्रैक पर डाला गया। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के मुताबिक, भाजपा ने चुनाव से पहले जनता से 292 संकल्प किए थे, जिनमें से 272 पूरे कर दिए गए हैं। यानी पांच साल के कार्यकाल के लिए तय लक्ष्यों का 70 प्रतिशत से ज्यादा काम महज दो साल में निपटा दिया गया। राष्ट्रीय योजनाओं के क्रियान्वयन में राजस्थान 11 श्रेणियों में देश में अव्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.